Ramayana.com

करम प्रधान बिस्व करि राखा

चौ०

जद्यपि सम नहिं राग न रोषू। गहहिं न पाप पूनु गुन दोषू॥ करम प्रधान बिस्व करि राखा। जो जस करइ सो तस फलु चाखा॥२॥

भावार्थ

यद्यपि वे सम हैं—उनमें न राग है, न रोष है। और न वे किसीका पाप-पुण्य और गुण-दोष ही ग्रहण करते हैं। उन्होंने विश्वमें कर्मको ही प्रधान कर रखा है। जो जैसा करता है, वह वैसा ही फल भोगता है॥२॥

Meaning (English)

“Even though the Lord is alike to all without either love or anger and receives neither sin nor virtue, neither merit nor demerit, and even though He has made ‘Karma’ (Fate) the ruling factor in this world, so that one reaps what one sows; (2)

Ramayan appFree. No ads. Works offline.Install

गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण। पुस्तक खरीदें