Ramayana.com

किष्किन्धाकाण्ड, सर्ग 61

ततस्तद् दारुणं कर्म दुष्करं सहसा कृतम् । आचचक्षे मुनेः सर्वे सूर्यानुगमनं तथा ॥ १ ॥

भावार्थ

‘उनके इस प्रकार पूछनेपर मैंने बिना सोचे-समझे सूर्यका अनुगमनरूप जो दुष्कर एवं दारुण कार्य किया था, वह सब उन्हें बताया ॥ १ ॥

भगवन् व्रणयुक्तत्वाल्लज्जया चाकुलेन्द्रियः । परिश्रान्तो न शक्नोमि वचनं परिभाषितुम् ॥ २ ॥

भावार्थ

‘मैंने कहा—‘भगवन् ! मेरे शरीरमें घाव हो गया है तथा मेरी इन्द्रियाँ लज्जासे व्याकुल हैं, इसलिये अधिक कष्ट पानेके कारण मैं अच्छी तरह बात भी नहीं कर सकता ॥ २ ॥

अहं चैव जटायुश्च संघर्षाद् गर्वमोहितौ । आकाशं पतितौ दूराज्जिज्ञासन्तौ पराक्रमम् ॥ ३ ॥

भावार्थ

‘मैं और जटायु दोनों ही गर्वसे मोहित हो रहे थे; अतः अपने पराक्रमकी थाह लगानेके लिये हम दोनों दूरतक पहुँचनेके उद्देश्यसे उड़ने लगे ॥ ३ ॥

कैलासशिखरे बद्ध्वा मुनीनामग्रतः पणम् । रविः स्यादनुयातव्यो यावदस्तं महागिरिम् ॥ ४ ॥

भावार्थ

‘कैलास पर्वतके शिखरपर मुनियोंके सामने हम दोनोंने यह शर्त बदी थी कि सूर्य जबतक अस्ताचलपर जायँ, उसके पहले ही हम दोनोंको उनके पास पहुँच जाना चाहिये ॥ ४ ॥

अप्यावां युगपत् प्राप्तावपश्याव महीतले । रथचक्रप्रमाणानि नगराणि पृथक् पृथक् ॥ ५ ॥

भावार्थ

‘यह निश्चय करके हम साथ ही आकाशमें जा पहुँचे । वहाँसे पृथ्वीके भिन्न-भिन्न नगरमें हम रथके पहियेके बराबर दिखायी देते थे ॥ ५ ॥

कचिद् वादित्रघोषश्च कचिद् भूषणनिःस्वनः । गायन्तीः स्वाङ्गना बह्वीः पश्यावो रक्तवाससः ॥ ६ ॥

भावार्थ

‘ऊपरके लोकोंमें कहीं वाद्योंका मधुर घोष हो रहा था, कहीं आभूषणोंकी झनकारें सुनायी पड़ती थीं और कहीं लाल रंगकी साड़ी पहने बहुत-सी सुन्दरियाँ गीत गा रही थीं, जिन्हें हम दोनोंने अपनी आँखों देखा था ॥ ६ ॥

तूर्णमुत्पत्य चाकाशमादित्यपदमास्थितौ । आवामालोकयावस्तद् वनं शाद्वलसंस्थितम् ॥ ७ ॥

भावार्थ

‘उससे भी ऊँचे उड़कर हम तुरंत सूर्यके मार्गपर जा पहुँचे । वहाँसे नीचे दृष्टि डालकर जब दोनोंने देखा, तब यहाँके जंगल हरी-हरी घासकी तरह दिखायी देते थे ॥ ७ ॥

उपलैरिव संछन्ना दृश्यते भूः शिलोच्चयैः । आपगाभिश्च संवीता सूत्रैरिव वसुंधरा ॥ ८ ॥

भावार्थ

‘पर्वतोंके कारण यह भूमि ऐसी जान पड़ती थी, मानो इसपर पत्थर बिछाये गये हों और नदियोंसे ढकी हुई भूमि ऐसी लगती थी, मानो उसमें सूतके धागे लपेटे गये हों ॥८॥

हिमवांश्चैव विन्ध्यश्च मेरुश्च सुमहागिरिः । भूतले सम्प्रकाशन्ते नागा इव जलाशये ॥ ९ ॥ तीव्रः स्वेदश्च खेदश्च भयं चासीत् तदावयोः । समाविशत मोहश्च ततो मूर्च्छा च दारुणा ॥ १० ॥

भावार्थ

‘भूतलपर हिमालय, मेरु और विन्ध्य आदि बड़े-बड़े पर्वत तालाबमें खड़े हुए हाथियोंके समान प्रतीत होते थे । उस समय हम दोनों भाइयोंके शरीरसे बहुत पसीना निकलने लगा । हमें बड़ी थकावट मालूम हुई । फिर तो हमारे ऊपर भय, मोह और भयानक मूर्च्छाने अधिकार जमा लिया ॥ ९-१० ॥

न च दिग् ज्ञायते याम्या न चाग्नेयी न वारुणी । युगान्ते नियतो लोको हतो दग्ध इवाग्निना ॥ ११ ॥

भावार्थ

‘उस समय न दक्षिण दिशाका ज्ञान होता था, न अग्निकोण अथवा पश्चिम आदि दिशाका ही । यद्यपि यह जगत् नियमितरूपसे स्थित था, तथापि उस समय मानो युगान्तकालमें अग्निसे दग्ध हो गया हो, इस प्रकार नष्टप्राय दिखायी देता था ॥ ११ ॥

मनश्च मे हतं भूयश्चक्षुः प्राप्य तु संशयम् । यत्नेन महता ह्यस्मिन् मनः संधाय चक्षुषी ॥ १२ ॥ यत्नेन महता भूयो भास्करः प्रतिलोकितः । तुल्यपृथ्वीप्रमाणेन भास्करः प्रतिभाति नौ ॥ १३ ॥

भावार्थ

‘मेरा मन नेत्ररूपी आश्रयको पाकर उसके साथ ही हतप्राय हो गया—सूर्यके तेजसे उसकी दर्शन-शक्ति लुप्त हो गयी । तदनन्तर महान् प्रयास करके मैंने पुनः मन और नेत्रोंको सूर्यदेवमें लगाया । इस प्रकार विशेष प्रयत्न करनेपर फिर सूर्यदेवका दर्शन हुआ । वे हमें पृथ्वीके बराबर ही जान पड़ते थे ॥ १२-१३ ॥

जटायुर्मामनापृच्छ्य निपपात महीं ततः । तं दृष्ट्वा तूर्णमाकाशादात्मानं मुक्तवानहम् ॥ १४ ॥

भावार्थ

‘जटायु मुझसे पूछे बिना ही पृथ्वीपर उतर पड़ा । उसे नीचे जाते देख मैंने भी तुरंत अपने आपको आकाशसे नीचेकी ओर छोड़ दिया ॥ १४ ॥

पक्षाभ्यां च मया गुप्तो जटायुर्न प्रदह्यत । प्रमादात् तत्र निर्दग्धः पतन् वायुपथादहम् ॥ १५ ॥ आशङ्के तं निपतितं जनस्थाने जटायुषम् । अहं तु पतितो विन्ध्ये दग्धपक्षो जडीकृतः ॥ १६ ॥

भावार्थ

‘मैंने अपने दोनों पंखोंसे जटायुको ढक लिया था, इसलिये वह जल न सका । मैं ही असावधानीके कारण वहाँ जल गया । वायुके पथसे नीचे गिरते समय मुझे ऐसा संदेह हुआ कि जटायु जनस्थानमें गिरा है; परंतु मैं इस विन्ध्यपर्वतपर गिरा था । मेरे दोनों पंख जल गये थे, इसलिये यहाँ जडवत् हो गया ॥ १५-१६ ॥

राज्याच्च हीनो भ्रात्रा च पक्षाभ्यां विक्रमेण च । सर्वथा मर्तुमेवेच्छन् पतिष्ये शिखराद् गिरेः ॥ १७ ॥

भावार्थ

‘राज्यसे भ्रष्ट हुआ, भाईसे बिछुड़ गया और पंख तथा पराक्रमसे भी हाथ धो बैठा । अब मैं सर्वथा मरनेकी ही इच्छासे इस पर्वतशिखरसे नीचे गिरूँगा’ ॥ १७ ॥

Ramayan appFree. No ads. Works offline.Install

गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण। पुस्तक खरीदें