---
title: "जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू"
canonical: "https://ramayana.com/hi/chaupai/jehi-ke-jehi-par-satya-sanehu"
lang: "hi"
---

# जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू

बालकाण्ड · दोहा 259

> तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी॥  
> जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू॥३॥

भावार्थ: तो सबके हृदयमें निवास करनेवाले भगवान्‌ मुझे रघुश्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजीकी दासी अवश्य बनायेंगे। जिसका जिसपर सच्चा स्नेह होता है, वह उसे मिलता ही है, इसमें कुछ भी सन्देह नहीं है॥३॥

Meaning: ‘I am sure God, who dwells in the hearts of all, will make me Śrī Rāma’s bondslave; for one gets united without doubt with him for whom one cherishes true love.’ (3)

In context: https://ramayana.com/hi/ramcharitmanas/bal-kand/doha-259#rcm-1.259.c3

---

स्रोत: गीताप्रेस, गोरखपुर। पुस्तक खरीदें: https://gitapress.org/product/sri-ramcharitmanas-special-edition

Ramayana.com, वेदव्यास फ़ाउंडेशन। निःशुल्क, विज्ञापन रहित।
